फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटे की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली। पटियाली अलीगंज हाईवे पर डग्गेेमारी कर रही स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगाें को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगला मोर्चा निवासी राजकुमार (25) पुत्र विजय सिंह बाइक पर अपनी मां रामकली (45) और पत्नी रेश्मा(20) के साथ राजा का रामपुर एटा दवा दिलाने के लिए जा रहा था। पटियाली-अलीगंज हाईंवे पर ढकपुरा के निकट अलीगंज से बारात लेकर आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामकली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं राजकुमार और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ रवेंद्र कुमार, तहसीलदार शिवराज सिंह समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। सूचना पर एडीएम योगेंद्र कुमार व एसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ गवेद्र कुमार गौतम जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर, चिकित्सकों ने घायल रेशमा को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इधर, मौके पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन



गर्भवती है रेश्मा
कासगंज। सड़क हादसे में मौत का शिकार युवक राजकुमार की शादी एक साल पहले ही रेश्मा के साथ हुई थी। चिकित्सकों की जांच में रेशमा के पांच से छह माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। महिला को एहतियातन पति और सास की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें