एटा। रविवार को शिकोहाबाद रोड के नारायण वाटिका में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सामाजिक जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ सहकारिता विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल मौजूद रहे। जिन्होंने कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा आम आदमी की समस्याओं को सुनने की अपील की।
उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ और विशिष्ठ अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड द्वारा भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक रामदुलारे शाक्य रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता राजपूत, ब्रज क्षेत्र मंत्री प्रेमपाल धनगर, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह, प्रेमपाल धनगर, पंकज चौहान, कौशलेन्द्र राठौर, संदीप जैन, श्याम जादौन, नरेन्द्र उपाध्याय, शिवास्वरूप राजपूत, सर्वेश राजपूत, कुलदीप पाल , आनंद शर्मा, अरविन्द शाक्य, हाकिम सिंह अड़ंगा आदि मौजूद रहे।