फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार केबल बाक्स फटने से टूंडला शहर और देहात क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने से गर्मी में मच्छरों ने पूरी रात सोने नहीं दिया। मंगलवार रात नौ बजे गुल बिजली हुई बुधवार सुबह नो बजे बहाल हुई। नवरात्र के पहले दिन पेयजल आपूर्ति ठप होने से हा-हाकार मचा रहा। बुधवार को दिनभर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे।
मंगलवार शाम लुकाछिपी के बाद रात नौ बजे करीब के बिजली गुल हुई तो लोग बुधवार सुबह नौ बजे सुचारू हो सकी। बिजली गुल होने से लोग रात में सो नहीं पाए। देर रात इनवर्टर भी ठप हो गए। लोगों ने छत पर सोने की कोशिश की तो मच्छरों ने परेशान कर दिया। बुधवार सुबह भी बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी आंख-मिचौली चलती रही। बिजली गुल होने से नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान रहे।
नवरात्र के पहले ही पानी के संकट से लोग साफ -सफाई, पूजा करने के लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे। इसके चलते सुबह देवी मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। बिजली आने के बाद श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। एसडीओ वीके सिन्हा ने कहा रात नौ बजे रोस्टिंग के कारण बिजली कटी थी। इसके बाद एफएच मेडिकल कालेज के पास 65 केवी की लाइन का केबल बाक्स फटने से बिजली गुल हो गई।