फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त होने पर भड़के बीटीसी प्रशिक्षु, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त होने पर आक्रोशित प्रशिक्षुओं ने नगर के ईशन नदी तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। करीब आधे घंटे तक पूरी तरह से जाम रहा। इस दौरान सीओ सिटी से प्रशिक्षुओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह नौ बजे नगर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा आरसी इंटर कॉलेज में बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षु परीक्षा देने के लिए पहुंचे। यहां गेट पर ही लिख दिया गया था कि परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। परीक्षाओं के निरस्त होने की जानकारी से प्रशिक्षु आक्रोशित हो गए और थोड़ी ही देर में तीनों कॉलेजों से बड़ी संख्या में प्रशिक्षु नगर के ईशन नदी तिराहा पहुंच गए। यहां प्रशिक्षुओं ने टायर डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

एसडीएम अशोक कुमार और सीओ सिटी आरके पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां जाम लगा रहे प्रशिक्षुओं से सीओ की नोकझोंक भी हुई। एसडीएम और सीओ के समझाने पर आधा घंटे बाद प्रशिक्षुओं ने जाम खोल दिया। इसके बाद प्रशिक्षु कलक्ट्रेट जा पहुंचे। यहां भी प्रशिक्षुओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


टेट में आवेदन की तिथि 10 से 15 दिन बढ़ाई जाए
बीटीसी प्रशिक्षुओं की मांग थी कि यूपी टेट 2018 में आवेदन की तिथि सात अक्तूबर को खत्म हो गई है। इसे 10 से 15 दिन और बढ़ाया जाए। वेबसाइट की समस्या के कारण अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके।

15 से 17 अक्तूबर तक कराई जाए निरस्त परीक्षा
बीटीसी प्रशिक्षुओं की मांग थी कि यूपी टीईटी परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में होनी है। उससे पहले बीटीसी 2015 का परीक्षा फल जारी हो जाना चाहिए। इसे देखते हुए निरस्त परीक्षा को 15 से 17 अक्तूबर तक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें