फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 09 Oct 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में शहादरा चुंगी पर सोमवार रात डीसीएम में कार जा घुसी। हादसे में कार सवार डीडीए के रिटायर्ड कर्मचारी वीरेंद्र सिंह (60)  की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। ये लोग मेहंदीपुर बालाजी से आ रहे थे और दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में वीरेंद्र सिंह का बेटा दीपक चौहान, रिश्तेदार अनिल सोलंकी, उनकी पत्नी गीता सोलंकी घायल हो गए। ये लोग दिल्ली के दिलशाद गार्डन के रहने वाले हैं। मूल रूप से इनका आवास एटा के वसुंधरा टाउन में है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा स्पीड ब्रेकर पर हुआ। हो सकता है कि कार का ड्राइवर स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार को नियंत्रित न कर पाया हो। ब्रेकर पार करते ही कार डीसीएम में घुस गई। वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें