फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरेाजाबाद/शिकोहाबाद। मंगलवार सुबह खेत की मेड़ पर खड़े अमरूद के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


मैनपुरी रोड स्थित एसपी कोल्ड स्टोर के पास निवासी अशोक और ज्योती प्रसाद के खेत की मेड़ पर अमरूद का पेड़ है। अशोक पेड़ छांट रहा था तो ज्योती प्रसाद पक्ष ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई। उस वक्त ग्रामीणों ने दोनो को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष घर आ गए। आरोप है कि घर आते ही दोनों में दोबारा गाली गलौज होने और लाठी डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए।

हंगामा और चीख पुकार के बीच ग्रामीणें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों में दीपक (20), सरबेटी (55), मीना (18), शीला देवी और दूसरे पक्ष से नरेश कुमार (20), अजय (22), रमनता देवी (50) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें