फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग विभाग ने लक्ष्य से अधिक अभ्यर्थियों को ऋण की स्वीकृत दी है। साक्षात्कार का परिणाम बुधवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया, लेकिन ंथोड़ी देर बाद कुछ युवकों ने सूची को फाड़ दिया।
प्रदेश सरकार ने मई में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की गई थी। उद्योग विभाग ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियाें के साक्षात्कार कराए, लेकिन सूची चस्पा करने में गड़बड़ी की शिकायतें शासन तक पहुंचीं तो डीएम ने पूरी साक्षात्कार प्रक्रिया को निरस्त कर सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर साक्षात्कार कराने के निर्देश दिए थे। कमेटी में शामिल अधिकारियों ने 7 से 12 जुलाई तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर दी।
साक्षात्कार के बाद उद्योग विभाग ने बुधवार को सूची जारी की। योजना के तहत शासन ने जिले को 144 का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष विभाग को 525 आवेदन मिले। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कमेटी में शामिल अफसरों ने मैरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। बुधवार को जारी सूची में 525 में 164 अभ्यर्थियों को ऋण की स्वीकृति दी गई। उद्योग विभाग जल्द ही स्वीकृत फाइलों को संबंधित बैंको को भेजा जाएगा।