फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा सुरक्षा का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यायालय परिसर के लिए सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस सुरक्षा प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने न्यायालय परिसर में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद न्यायिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। न्यायालय में प्रवेश के लिए पास बनाने की भी योजना है। इसके लिए अधिवक्ताओं से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा बुधवार की दोपहर न्यायालय परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे न्यायालय परिसर का जायजा लिया। मुख्य द्वार पर किस तरह से प्रवेश की सुरक्षा कायम की जाए इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने सीओ, इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। बुधवार को चेकिंग अभियान भी न्यायालय परिसर में चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि न्यायालय की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके अनुसार सुरक्षा कायम की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के वाहन न्यायालय परिसर के अंदर जाएंगे और अधिवक्ताओं की चेकिंग भी नहीं की जाएगी। लेकिन न्यायालय पहुंचने वाले वादकारियों के वाहन न्यायालय परिसर में नहीं जाएंगे। चेकिंग के बाद ही न्यायालय परिसर में वादकारी व अन्य लोग प्रवेश कर पाएंगे। अन्य लोगों के पास जारी करने की योजना है। उन्होंने बताया कि पूरे विचार विमर्श करने के बाद सुरक्षा अभियान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें