फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरके इंटर कालेज के तीन शिक्षकों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआरके इंटर कॉलेज में सदस्यता कैंप लगाने के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी शिक्षकों को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में समझौते की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


थाना उत्तर के अन्तर्गत एसआरके इंटर कालेज में शनिवार सुबह करीब दस बजे शिक्षकों, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का उस समय विवाद हो गया था, जब वह स्कूल परिसर में सदस्यता कैंप लगाने गए थे। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार और रोहित कटियार का आरोप है कि इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें कमरे में बंद करके मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के साथ ही एक दांत तोड़ दिया था। हालांकि थाना उत्तर में समझौता कराने का प्रयास घंटों तक चलता रहा। इस दौरान शिक्षक राजवीर सिंह समझौते को तैयार नहीं थे।

देर शाम थाना पुलिस ने विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार की तहरीर पर एसआरके कालेज के शिक्षक मैनपुरी जिले के राधाकुंड निवासी राजवीर सिंह यादव, थाना दक्षिण के महावीर नगर निवासी रवि प्रकाश शर्मा, सुहागनगर निवासी ओमप्रकाश झा सहित चार अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया। थाना पुलिस ने तीनों को शनिवार की शाम को ही हिरासत में ले लिया था। रविवार को सुबह तीनों शिक्षकों का ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के ब्रजप्रांत संगठन मंत्री जय किरन सिंह ने कहा है कि शनिवार को एसआरके पीजी कालेज में हमारे कार्यकर्ताओं साथ घटना हुई, वह निंदनीय है। विद्यार्थी परिषद के गौशाला स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता में जय किरन सिंह ने कहा कि हमारी किसी शिक्षक या शिक्षक संगठन से लड़ाई नहीं अराजकतत्वों से है। संगठन का हर साल सदस्यता अभियान चलाया जाता है। हमारे कार्यकर्ता उपप्रधानाचार्य से अनुमति लेकर कालेज में सदस्यता अभियान के लिए गए। यहां शिक्षक से विवाद हो गया। प्रधानाचार्य कक्ष में वार्ता हो गई। उसके बाद शिक्षक राजवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ हमारे संगठन मंत्री बृजेश यादव और महानगर मंत्री रोहित कटारा को कालेज के गेट के अंदर पकड़ लिया। फिर उन्हें बुरी तरह मारापीटा।

अराजकतत्वों की हरकत को देखकर हमने मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया। इस तरह से शिक्षक छात्रों को गेट में बंद करके मारपीट करेंगे तो कालेज में छात्र कैसे आएंगे। हम प्रबंधतंत्र से मांग करेंगे कि शिक्षकों के नाम पर कार्य कर रहे अराजकतत्वों को बर्खास्त किया जाए। विद्यार्थी परिषद के बृजप्रांत प्रदेशाध्यक्ष प्रभाष्कर राय ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी खुद शिक्षक हैं। मैं भी स्वयं शिक्षक हूं। हमारी लड़ाई अराजकतत्वों से है न कि किसी शिक्षक से। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष तेजवंत सिंह, विभाग प्रमुख सुधाकर शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें