फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से त्रस्त लोगों ने फतेहाबाद रोड किया दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली, पानी और खस्ताहाल गलियों से परेशान गोवर्धन की ठार के लोगों ने रविवार को फतेहाबाद रोड दो घंटे तक जाम रखा। पानी के पाइपों को रोड पर डालकर बैठ गए। रोड जाम हो जाने के कारण वाहनों की कतार लग गई। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गोवर्धन की ठार क्षेत्र के लोगों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे रोड पर पाइप और बबूल को ही काटकर डालने के साथ रोड जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगों में नगर निगम व क्षेत्रीय विधायक की विकास के प्रति बेरुखी को लेकर गुस्सा था। जाम लगा रहे नवल किशोर ने कहा नगर निगम का हिस्सा यह क्षेत्र बन गया लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय वाशिंदों का कहना है कि मोहल्ले की गलियां नहीं बनवाई गई। मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील है।

पानी की किल्लत हमेशा रहती है। खंभों के लिए कई बार विभाग के चक्कर लगाए लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय पार्षद यहां की समस्याओं के निदान की ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

विधायक डा. मुकेश वर्मा ने वोट लेने के बाद कोई सुध नहीं ली। इसके कारण मजबूर होकर जाम लगाना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही डायल 100 के साथ पुलिस फोर्स पहुंचा लेकिन ग्रामीण जाम खुलवाने के लिए तैयार नहीं हुए। थाना

प्रभारी निरीक्षक दक्षिण लोकेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ महिलाओं को समझाया कि वह निगम में समस्या रखें तभी हल होगा। इसके बाद वह मान गए। करीब एक बजे जाम खुल सका। इस दौरान ब्रजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनी देवी, मछला देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, सुखदेवी, सावित्री देवी, गौरा देवी शामिल थे। नगर निगम में शामिल हुए काफी समय बीतने के बाबजूद कोई सुधार नहीं किया गया। वोट लेने के बाद मेयर या फिर क्षेत्रीय पार्षद तक ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें