फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने में छूट रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ताजमहल पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्घारा तल्ख टिप्पणी करने के बाद पूरे टीटीजेड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रदूषण कम करने को क्या उपाय किए गए। 26 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल होना है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली रिपोर्ट तैयार करने में उद्योग विभाग और प्रदूषण बोर्ड के अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर टीटीजेड अथॉरिटी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी प्रदूषण कम करने केे लिए ठोस उपाय नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करने के साथ 26 जुलाई को मंडलायुक्त सहित टीटीजेड से संबंधित जिलों के अफसरों को तलब किया है। इसमें ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए किए गए उपाय पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल होनी है। रिपोर्ट तैयार कराने में एक सप्ताह से उद्योग विभाग और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी दिन-रात सूचनाएं तैयार करने जुटे हैं।

टीटीजेड में 1983 से अबतक पंजीकृत हुई समस्त इकाइयों का ब्योरा तलब किया था। इसमें कितनी इकाइयां वर्तमान में बंद हैं, कितनी चालू हैं। उद्योग विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर टीटीजेड को भेज चुका है। अब टीटीजेड ने गैस मांग रही इकाइयों का ब्योरा तलब किया है, इसमें कितनी इकाइयों द्वारा हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। गैस से संबंधित कितने मामले निस्तारित एवं कितने अनिस्तारित हैं। उद्योग विभाग के अफसर बंद कमरे में टीटीजेड द्वारा मांगी गई सूचनाएं तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें