फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विर्सजन के दौरान नहर में डूबा बालक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ जसराना के जाजूमई नहर में कलश विर्सजन करने गया बालक नहर डूब गया। बालक के नहर में डूबते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने बालक को तलाशा लेकिन नहीं मिला। सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। नहर में पानी की अधिकता एवं बरसात के कारण राहत कार्य प्रभावित रहा। वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव प्रानपुर में श्रीमद्भागवत कथा पूरी होने पर ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष जाजूमई नहर में कलश विर्सजन करने गए थे। विर्सजन के समय तुलाराम उर्फ बादल का 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु नहर के किनारे खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसलने से वो नहर में चला गया। लोगों ने हिमांशू को नहर में डूबते देखा तो हड़कंप मच गया। लोगाें ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वो डूब गया।

हिमांशू के डूबते ही कलश विर्सजन में लोगों की खूशियां काफूर हो गईं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र, एसडीएम मोहम्मद रिजवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से उसे तलाशना शुरू किया। नहर में पानी की अधिकता एवं बरसात के कारण राहत कार्य में परेशानी आई। एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान ने कहा कि कलश विर्सजन को आया बालक नहर में डूबा है। उसकी तलाश की जा रही है। नहर विभाग से पानी कम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें