फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों लगा जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वाहनों के दबाव में बुधवार को सुबह से मुख्य मार्ग जीटी रोड पर पहियों की रफ्तार थम गई। दोनों से जाम में फंसे वाहनों को निकालने में ट्रेफिक पुलिस के हाथ पांव फूले रहे। मुख्य मार्ग पर जाम होने की बजह से अन्य मार्गाें पर भी लम्बी दूरी तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही मुख्य मार्ग जीटी रोड ट्रैफिक के दबाव में जाम हो गया। वाहनों के पहिए थम जाने से लोग जहां के तहां घंटों फंसे रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी ट्रैफिक पुलिस शहर को जाम से मुक्त नहीं कराई पाई। ऐसा लग रहा है जैसे शहर में कहीं से भीड़ छोड़ दी गई है। मगर ऐसा कुछ भी नहीं था शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा तिराहा व चौहारों पर किए गए बदलाव का ही नतीजा था जो शहर जाम की चपेट में आ गया। रोडवेज बस स्टेंड पर आगरा की ओर से आने वा जाने वाले वाहनों के लिए यथा संभव व्यवस्था नहीं हो पाई। जिसकी बजह से भी जाम का एक कारण रहा। रोडवेज तिराहे पर बसों को दूसरे गेट से अंदर लिया जा रहा है, यहां से ही प्राइवेट वाहन भी मुडकर गंतव्य की ओर जाने का प्रयास करते रहे। जिसकी बजह से जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर वाहनों का इतना दबाव बुधवार को देखा गया कि ट्रेफिक पुलिस चाहते हुए भी यातायात को सुचारू नहीं कर पाई। शाम पांच बचे के बाद कुछ जाम से शहर मुक्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें