फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर भड़के लोग, लगाया जाम

विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। खेत से घर आ रहे 11 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कार में तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। इस दौरान कई थानों का फोर्स, पीएसी घटनास्थल पर मौजूद रही। उधर, करीब एक घंटा के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र केे गांव करीमगंज निवासी सच्चन लाल कश्यप का 12 वर्षीय पुत्र गौतम बुधवार को खेत पर घूमने गया था। करीब दो बजे वह खेत से घर लौट रहा था। वह सड़क के किनारे चलकर घर की ओ जा रहा था, तभी कुरावली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कर ने बालक को रौंद दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बालक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। खुद को घिरा देखकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक लिया। आक्रोशित लोगों ने कार चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को ग्रामीणों से बचाकर थाने ले गई।

जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, सीओ सिटी राकेश पांडेय पीएसी व पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण मार्ग पर ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों का भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम के आश्वासन के करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें