फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने सरेराह दो छात्राओं को पकड़कर खींचा

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज। गली सत्तार बैंड में दो युवकों ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को पकड़कर खींच लिया। छात्राओं के साथ घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर की दो किशोरियां सुबह गली सत्तार बैंड होकर पढ़ने स्कूल जा रही थी। तभी आसिफ निवासी गली सत्तार बैंड और रजत निवासी वाल्मीकि बस्ती दोनों छात्राओं के पीछे लग गए। युवकों ने किशोरियां का रास्ता रोककर हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर छात्राओं ने ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों के आने पर आरोपी भाग खड़े हुए। छात्राओं ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवारीजन व अन्य लोग एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें