फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से कारोबार हलकान, कर्मचारी अड़े

विज्ञापन
हड़ताल से कारोबार हलकान, कर्मचारी अड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चल रही तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं बैंक में हड़ताल के चलते उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू हुई थी। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को काम नहीं किया। इस दौरान सिविल लाइंस स्थित ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस कलक्ट्रेट, कचहरी रोड, जीटी रोड होता हुआ घंटाघर स्थित गांधी मूर्ति पर संपन्न हुआ। जहां कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान उमेश यादव, दुर्वेश यादव, आरपी सिंह, आशुतोष सक्सेना, आरके गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, चक्रेश चंद्र गौड, त्रिलोकी नाथ मौजूद रहे। उधर, बैंक हड़ताल के चलते जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। जिसे लेकर लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें