फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शीतल की उम्र की जांच एसडीएम को सौंपी

विज्ञापन
शीतल के बालिग होने का करूंगा इंतजार पर बारात पूरे गांव में घुमाऊंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

निजामपुर बारात प्रकरण को लेकर लड़की के बालिग न होने के मामले में जिलाधिकारी आरपी सिंह ने एसडीएम को जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में आईजी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली है।
शीतल और संजय के विवाह को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के समक्ष शीतल की उम्र कम होने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के रूप में शैक्षणिक अभिलेख की प्रति दी। इस अभिलेख के मुताबिक शीतल की जन्म तिथि 20 जुलाई 2000 है। जन्मतिथि के अनुसार शीतल के बालिग होने में अभी तीन माह का समय है। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आरपी सिंह ने एसडीएम सदर देवेंद्र प्रताप सिंह को आयु के संबंध में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी की जा सकती है। यदि जांच रिपोर्ट में लड़की नाबालिग पाई जाएगी तो विवाह पर रोक लगेगी। जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी किशोर न्यायालय बोर्ड को भी दी है। जिससे किशोर न्यायालय बोर्ड भी मामले को संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल कर सके।
विज्ञापन

वहीं आईजी अलीगढ़ डा. संजीव गुप्ता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव से निजामपुर प्रकरण की पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस अधीक्षक ने आईजी को उम्र की जांच पड़ताल के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा खेतोंा को पानी- सत्यपाल
कासगंज। निजामपुर में शीतल के पिता सत्यपाल ने उसके खेतों का पानी रोक दिए जाने के संबंध में शिकायत की। सत्यपाल ने कहा कि 4-5 दिन पूर्व जिलाधिकारी गांव में आए थे तो उन्होंने खेतों को पानी दिलाने के संबंध में ग्राम प्रधान को निर्देश दिए थे, लेकिन उनके खेतों को अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है। उनके खेत में टमाटर, धनिया, भिंडी, मिर्च आदि की फसलें हैं। यह फसलें पूरी तरह सूखकर बर्बाद हो रही है। सत्यपाल ने प्रशासन से खेतों के लिए पानी दिलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें