फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने के बाद शव को रस्सी से खींचने की आशंका

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा के एत्मादपुर में स्थित मिशनरी स्कूल के प्रबंधक डेनियल पाल की हत्या गला दबाकर की गई। हत्या के बाद उसके शव को तालाब में डालने के लिए रस्सी से बांधकर खींचा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद कासगंज की आवास विकास कालोनी मकान संख्या 435/436 निवासी डेनियाल पाल (30) पुत्र किशोरीलाल एत्मादपुर में संचालित मिशनरी स्कूल में प्रबंधक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। 19 मार्च की शाम को करीब आठ बजे मोबाइल पर फोन के आने के साथ अपनी पत्नी नीतू से दस मिनट में वापस आने की बात कहकर गए थे। पिता किशोरीलाल का कहना है कि बेटे से इसके बाद 8.45 बजे के करीब पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ी में डीजल भी डलवाया था लेकिन इसके बाद कोई पता नहीं चला।

देररात जब वह नहीं लौटे तो पत्नी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ थाना एत्मादपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र के गांव ढकई के तालाब में युवक का शव के मिलने की सूचना पर जिला अस्पताल में आकर पूछताछ की। पिता ने शव देखते ही बेटे की शिनाख्त कर ली। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले को हत्या में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें