फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद दर्ज हुई ट्रैक्टर चालक को अगवा करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। पांच दिन पूर्व बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर के पास ट्रैक्टर सहित चालक को अगवा कर लिया। बाद में उसे थाना बरनाहल क्षेत्र में बांधकर फेंक गए। पांच दिन बाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना एका क्षेत्र के गांव कताना निवासी जगन्नाथ 13 मार्च की देर सायं ट्रैक्टर ट्राली में आलू भरकर शिकोहाबाद कोल्ड स्टोर जा रहा था। थाना जसराना क्षेत्र के मुस्तफाबाद रोड पर मोहिनीपुर के पास सफेद रंग की बोलेरो सवार चार लोगों ने पीछे से आकर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। तमंचा दिखाकर उसके साथ मारपीट करते हुए बोलेरो में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


थाना बरनाहल के गांव दिहुली के पास आर्य यादव पेट्रोल पंप के पास हाथ पैर बांधकर छोड़ गए। बदमाश आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ जगन्नाथ का मोबाइल, नगदी एवं अन्य कागजात भी लूटकर ले गए। किसी तरह से बंधन मुक्त होकर उसने अपनी व्यथा पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे लोगों को सुनाई।

मौके पर पहुंची थाना बरनाहल पुलिस ने मामला जसराना का बता दिया। वहीं जसराना पुलिस घटना क्षेत्र बरनाहल का बता रही है। पांच दिन बाद पीड़ित का अभियोग थाना जसराना में दर्ज हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एका मुस्तफाबाद मार्ग को गुणवत्ता के आधार पर नहीं बनाया जा रहा है। मंगलवार को विधायक ने मौके पर जाकर कार्य को रुकवा दिया। मौके से ही एक्सईएन निर्माण खंड को निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा।

एका मुस्तफाबाद मार्ग की हालत काफी जर्जर है। एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं एक माह से अधिक समय से कार्य होने के बाद भी कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। आठ दिन पहले जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में काफी खामियां मिली।
विज्ञापन


खामियां मिलने पर एक्सईएन को जांच करने को कहा था। ग्रामीणों द्वारा कार्य में कोई सुधार न होने की शिकायत मिलने विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने मंगलवार को सड़क पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। घटिया सामग्री के प्रयोग पर एक्सईएन को पूरी जानकारी देने के साथ निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें