फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मिले 20 करोड़

विज्ञापन
नोट - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बजट के अभाव में महीनों से बंद पड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण अब गति पकड़ेगा। शासन ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 20 करोड़ रुपये धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत जलनिगम मोहम्मदपुर बिहारीपुर में 10 एकड़ भूमि पर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण करा रहा है। नोएडा की मै. त्रिवेणी कंपनी द्वारा उपलब्ध भूमि पर 67 एमएलडी प्लांट का निर्माण हो रहा है। कंपनी ने अक्तूबर-15 में निर्माण शुरू किया था। कंपनी द्वारा प्राप्त बजट के आधार पर प्रोजेक्ट पर करीब 55 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जलनिगम को शासन से मिली पहली किस्त के 28 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

दूसरी किश्त के लिए अप्रैल17 में जलनिगम से 28 करोड़ की डिमांड भेजी थी। बजट के लिए जलनिगम लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन साल भर में बजट नहीं मिलने से एसटीपी का निर्माण बंद हो गया था। सदर विधायक मनीष असीजा ने प्रोजेक्ट पूरा कराने के लिए सीएम से मिलकर बजट उपलब्ध कराने की पहल की थी। सदर विधायक की पहल पर शासन ने एसटीपी के लिए 20 करोड़ का जीओ जारी कर दिया था, लेकिन ु जलनिगम को बजट नहीं मिल सका।
विज्ञापन


नगर निगम से बुधवार को शासन से प्राप्त 20 करोड़ का बजट जलनिगम के खाते में ट्रांसफर कर दिया। जलनिगम एक्सईएन राजकुमार शर्मा ने कहा एसटीपी के लिए शासन से 20 करोड़ का बजट मिला है। कंपनी जल्द निर्माण शुुरु करेगी। छह माह के अंदर एसटीपी का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें