फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर शिक्षण संस्थानों ने बढ़ाया नारी का हौंसला

विज्ञापन
womens day
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रमों एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे।
विज्ञापन


किड्स कार्नर स्कूल में महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। छात्राएं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स की वेशभूषा में आईं और उनके बारे में बताया। मेयर नूतन राठौर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने महिलाओं से सशक्त बनने को कहा। इंडियन कैरियर कंप्यूटर एजूकेशन में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम हुआ। आकंाक्षा सिंघल ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विनोदचंद्र अग्रवाल ने किया। प्रवीन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल रहे।फहीम्स आक्सफोर्ड इंस्ट्टीयूट ऑफ स्पोकन इंग्लिश में महिला दिवस मनाया गया। डायरेक्टर एमडी राशिद ने छात्राओं को महान महिलाओं के बारे में बताकर हौंसला बढ़ाया। शिखा गुप्ता, क्षमा गुप्ता, रेमो सिंह, फायजा रहीं। माईप्लेवे स्कूल में वूमेंस डे पर कला प्रतियोगिता में 35 महिलाओं ने भाग लिया। तिरंग अग्रवाल विजयी रहीं। सुनील ग्रुप एजूकेशन ने महिला दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं शक्षा के प्रति जागरुकता केा रैली निकाली।
विज्ञापन


छात्राएं पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने पहुंची। दाऊदयाल पीजी कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना राजपूत ने किया। डायरेक्टर डा. रितु नारंग ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। साइनेक्स कंप्यूटर सेंटर में महिला दिवस मनाया गया। परियोजनाधिकारी सुम्बुल खान ने कहा कि महिलाएं आज असुरक्षा के दौर से गुजर रही हैैं। शासन को अधिक कदम उठाने चाहिए।

आरके कालेज मैनेजमेंट में संगोष्ठी हुई। डा. राजीव जैन ने कहा बिना नारी के समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डीआईओएस रितु गोयल रही। रूपल यादव, शिल्पी भदौरिया, सहायक प्रबंधक पूर्णिमा गुप्ता ने विचार रखे। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, प्रबंधक अशेषदीप सिंह, सचिव मधु सिंह एवं निदेशक अनुपम शर्मा ने शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया।

प्रजापिता ब्रह्मुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में ज्योति भवन कैला देवी स्थित सेवाकेंद्र पर महिला दिवस मनाया गया। ब्रह्मकुमारी सरिता दीदी ने कहा कि महिला में परमात्मा ने कुछ अलग शक्तियां दी हैं। जब परिवार में नई बहू आती है तो उसे लक्ष्मी कहते हैं। वास्तविक अगर हर घर में नारी को लक्ष्मी माना जाए तो वहां सुख, शांति, नम्रता, संपन्नता होगी। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि आज बेटियां बेटों से आगे हैं। मधु सिंह, अनुपम शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें