फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों में फैल रही मुंहपका और खुरपका बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के पशुपालक दुधारू और पालतू पशुओं में तेजी से पनप रहे खुरपका एवं मुंहपका रोग से परेशान हैं। मटसेना स्थित पशु स्वास्थ्य केंद्र पर पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण पशुपालकों में रोष है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद ब्लाक क्षेत्रांर्गत मटसेना क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामीण इलाकों खास तौर पर कोलामई, सैंदामई, नगला फत्ते, गडिया, आलमपुर, इटौरा, गिधौरा, नगला प्रानसुख और नगला मोती आदि में हाल ही हुई बूंदाबांदी और नमी के कारण पशुओं में मूहंपका और खुरपका रोग पांव पसार रहा है।

अधिकांश ग्रामीण इलाकों में रोगग्रस्त हो रहे दुधारू व पालतू पशुओं के मालिक व पशुपालक विभागीय लापरवाही से खासे रोष में है। ग्रामीणों के अनुसार मटसेना क्षेत्र में संचालित एक मात्र पशु स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन वहां भी दो माह से कोई पशु चिकित्सक नहीं आ रहा है। वहीं छोटे एवं कमजोर आय वर्ग वाले किसान अपने पशुओं को बीमारी की चपेट में आता देख कर भी असहाय स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें