फिरोजाबाद। शुक्र वार को आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत को एक सप्ताह के भीतर लाभार्थियों को आवास निर्माण की तीसरी किश्त जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ अशोक कुमार द्वारा जिले में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता पर कडाई के संकेत दिए हैं। गत वित्तीय वर्ष 2017-17 के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों क ो तीसरी किश्त जारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
खास तौर पर उन्होंने एका,मदनपुर एवं अरांव ब्लाक के एडीओ पंचायत को आवास योजना के लाभार्थियों को तीसरी किश्त जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करा उसकी जीओ टैगिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जानकारी के अनुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 के दरम्यान कुल 3140 आवास स्वीकृत हैं जिनके सापेक्ष अभी तक महज 788 आवास निर्मित हो सके हैं।