मैनपुरी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सीएम यादव ने सामुदााियक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप यादव, डा.सपना चौहान मरीजों को देखते मिले। चिकित्सालय की कोल्ड चैन का निरीक्षण किया गया जिसमें आइस पैक व वैक्सीन तथा जीपीएस मॉनीटरिंग लॉंगर समुचित रूप से नहीं लगे पाए गए। जिसे लगवाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में नसबंदी शिविर चल रहा था।
जिसमें निरीक्षण के समय तक कुल पांच महिलाओं के पंजीकरण हुए थे। तीन कार्मिक आकस्मिक अवकाश पर थे जिनमें मुनेश सिंह फिजियोथेरेपिस्ट, डा. शांतनु आयुष चिकित्सक एवं मनोज कुमार एलटी शामिल थे। चिकित्सालय में क्षय रोग खोजी अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक की आशा, एएनएम एवं एचवी उपस्थित रहीं।
इस दौरान राज्य स्तर से भेजे गए लोककला दल के सदस्यों ने परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित नाट्य प्रस्तुतियां दिखाईं। इस दौरान गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन एवं छाया गोली की जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि क्षय रोग खोजी अभियान 24 फरवरी से 10 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान नितिन सक्सैना, ओमकार यादव, भावना राजपूत एवं आलोक तबेलाबक्श आदि कार्मिक उपस्थित रहे।