फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिनों दिए गए निर्णय के बाद इस संबंध में कानून बनाने की मांग को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में सर्वदलीय सहमति के आधार पर इस संबंध में कानून बनाने की मांग की गई है। गुडिया, शायना, गुलनाज, साहिस्ता, नगीना, इसनन, अलीसा, बसरीन, परवीन फिरदौस, शबनम, नौशाबा, असनत अली, गुलजार अंसारी और समीर हुसैन आदि ने लोकसभा के विपक्षी दलों के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक के मुद्दे पर सर्वमान्य कानून बनाने का आदेश देने के बावजूद विपक्षी दल इसे राज्यसभा में पास नहीं होने दे रहे हैं।

इससे देश की करोड़ों महिलाओं के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। सभी महिलाओं ने राष्ट्रपति से इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाने और आम सहमति के आधार पर तीन तलाक से जुड़ा सर्वमान्य कानून बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन तलाक के मुद्दे पर डीएम को ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं के साथ भाजपा नेता भी साथ थे। भाजपा के कुछ पदाधिकारी और नेता साथ थे लेकिन ज्ञापन देने के दौरान भाजपा नेता पीछे ही रहे सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें