फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से मलवा नहीं उठाने पर भड़के आटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामनगर पुलिया के निकट सड़क पर कई दिनों से मलवा पड़ा होने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। इससे क्षेत्रीय जनता के साथ ऑटो चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को सुबह ऑटो चालकाें ने जाम लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, परंतु ठेकेदारों की लापरवाही से जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामनगर में भी नगर निगम सड़क निर्माण कार्य कराया गया, परंतु ठेकेदार द्वारा सड़क से मलवा नहीं उठाया गया। सड़क पर कई दिनों से मलवा पड़ा होने के कारण क्षेत्रीय जनता परेशान थी।

इसके साथ ऑटो व दुपहिया वाहन चालक को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही थी। कई बार शिकायत के बाद भी मलवा नहीं उठा। ऑटो चालकों ने विरोध करते हुए सड़क पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। चालकों का कहना था कि सड़क पर मलवा पड़ा होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आएदिन झगड़े की स्थिति बन जाती है। ऑटो चालक नगर विधायक को अपनी समस्या बताने पर अड़े थे।
विज्ञापन


रामनगर पुलिया के निकट ऑटो चालक सड़क पर पत्थर डालकर चले गए। थोड़ी देर बाद शवयात्रा यहां से गुजरी। मार्ग अवरुद्ध होता देख शवयात्रा में शामिल भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वयं सड़क से पत्थर हटाए, तब शवयात्रा आगे बढ़ सकी। भाजपा के लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, पवन दीक्षित, सत्यवीर गुप्ता ने रास्ते में पडे़ पत्थर हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें