फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग प्रकरण में चार ने कोर्ट में दी गवाही

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। चार अप्रैल 2016 को तहसील में अधिवक्ताओं से हुई मारपीट प्रकरण और आलू खोदाई प्रकरण में कोर्ट में एक अधिवक्ता सहित चार लोगों की गवाही हुई। सोमवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में 15 मार्च 2016 को आलू खोदाई के दौरान उद्यान विभाग के कर्मचारियों से हुई वारदात के केस में उद्यान कर्मचारी सत्यदेव रावत, भूप सिंह और बनी सिंह ने भी गवाही दी।
विज्ञापन


अधिवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में गवाही दी। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि गवाही में अधिवक्ता ने जवाहरबाग के आरोपियों को न केवल पहचानने से इंकार कर दिया, बल्कि इस दौरान केवल मारपीट का होना ही बताया जबकि जवाहरबाग के आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है।

विभिन्न मामलों में जवाहर बाग प्रकरण के करीब 54 आरोपी एसीजेएम कोर्ट और 98 आरोपी एडीजे षष्ठम कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में पेश हुए जवाहर बाग के आरोपी कामेश्वर ने बताया कि सभी आरोपी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें