फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश चोरी की कोशिश

विज्ञापन
एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश चोरी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगर के सर्कुलर रोड स्थित एक्सिस बैंक के एक एटीएम से बुधवार रात चोरों ने नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि चोर सफल नहीं हो सके। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर बैंक प्रबंधक ने मामले की जानकारी रीजनल ऑफिस को दी। समाचार लिखे जाने तक एटीएम की तकनीकी टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

सत्यम धर्मकांटा के निकट शटर बंद परिसर में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। बुधवार देर रात चोरों ने एटीएम पर धावा बोल दिया। चोरों ने बाहर लगे कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने कैमरे को ऊपर की ओर घुमा दिया। इसके बाद चोरों ने एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश की। गुरुवार सुबह एटीएम का शटर खुला मिला। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा और एटीएम मशीन अस्त व्यस्त नजर आई। इस पर बैंक प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं एटीएम से नकदी चोरी होने के संबंध में बैंक प्रबंधक कोई जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि एटीएम मशीन खराब हो चुकी है। इस कारण उसके किसी डाटा की जानकारी नहीं मिल पा रही। प्रबंधक शगुन अग्रवाल ने बताया कि रीजनल ऑफिस को मामले की जानकारी दी गई है। तकनीकी टीम के आने पर ही जानकारी मिल सकेगी। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने कहा कि एटीएम से कैश की चोरी नहीं हुई है। चोरी का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि रात्रि में पुलिस के गश्त की भनक लगने के बाद चोर भाग गए हों। उन्होंने कहा कि सभी एटीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें