फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से तीन लाख के जेवरात-नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के मोहल्ला मनोहरपुरा बजरिया में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक लल्लू पहलवान पुत्र नन्हें पहलवान अपनी बेटी की शादी में मैरिज होम में थे। चोरी की सूचना उन्हें पड़ोसियों ने दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


लल्लू पहलवान की बेटी हिना का निकाह था। पूरा परिवार मकान बंद कर भूतेश्वर स्थित रॉयल पैलेस में निकाह के कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी बीच चोर घर से एक लाख रुपये, चार तोले सोना और आधा किलो चांदी के गहने ले गए। खास यह है कि पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना नहीं दी। बावजूद इसके सूचना मिलते ही भरतपुरगेट पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें