फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की तरक्की के लिए एकजुट हो सविता समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। समाज की तरक्की के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा, तभी समाज की तरक्की संभव है। यह बातें सविता समाज के किरन भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित मंडल सम्मेलन में अलकेश सविता ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी होती है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा हम अपने हक की आवाज नहीं उठा सकते। इसलिए समय की मांग है कि सविता समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें और संगठन को मजबूत बनाएं।

इस मौके पर एटा, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद जनपद के जीते हुए सभासद एवं पार्षदों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर जानकारी दी गई कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बिजेन्द्र सिंह सविता, रघुराज सिंह सविता, बंटी ठाकुर, मोहनलाल सविता, विरेन्द्र सविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता नर अध्यक्ष प्रवीन कुमार सविता ने व संचालन बिजेन्द्र सिंह सविता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें