फिरोजाबाद। शहर में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी राजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं सीओ सिटी ने रविवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के बूथों पर दस्तक दी। इस दौरान बिना अनुमति के दौड़ रहे प्रचार वाहन सीज किए।
रसूलपुर क्षेत्र के संवेदनशील बूथों पपर पहुंचे एसपी सिटी राजेश सिंह,नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने कहा हर मतदान केंद्र और बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मतदान प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने फोर्स के साथ ताड़ों वाली बगिया बगदाद नगर, उमराव सिंह स्कूल राठौर नगर हजीरा लालपुर, इकरा पब्लिक स्कूल रसूलपुर थाने के पास, एमएस पब्लिक स्कूल पीपल वाली गली पुराना रसूलपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों से क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति के पार्षद पद के प्रत्याशी जुबैर के वाहन सीज किए गए। उन्होंने कहा कि शहर में भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा।