फिरोजाबाद।नगर निकाय चुनाव के लिए आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षक डा.रजनीश गुप्ता सदस्य न्यायायिक राजस्व परिषद रविवार को शाम जिले में आ गए। डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार के साथ अन्य अफसरों ने भेंट की। आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा नगर क्षेत्र के सभी निकायों में चुनाव प्रचार 27 नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा।चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके बाद यदि कही पर चुनाव प्रचार होता पाया तो आचार संहिता उल्लंघन की सुसंगत धाराओ में कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसमें टीवी केविल चैनल,रेडियो तथा प्रिंट मीडिया में प्रचार करना भी शामिल होगा।
मतदान केंद्र की सौ मीटर की परिधि में कोई प्रचार सामिग्री नहीं लगाई जा सकेगी।तृतीय चरण में 29 नवंबर को होने वाले मतदान को सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।28 नवंबर को पोलिंग टीमें पुलिस लाइन से रवाना होंगी। अति संवेदनशील बूथो की बेबकास्टिंग होगी। मतदान एवं मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षक डा.रजनीश गुप्ता सदस्य न्यायायिक राजस्व परिसर उत्तर प्रदेश शासन भी रविवार की शाम जिले में आ गए।
इनके लाइजनिंग अफीसर जिला आबकारी अधिकारी फरीद अहमद को बनाया गया है। एडीएम उदय सिंह ने बताया कि जिले के सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक 27 नवंबर को ही अपराह्न दो बजे से पुलिस लाइन प्रांगण में प्रेक्षक डा.रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी। समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।