फिरोजाबाद/टूंडला। अपनी कविताओं से देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले कवि एवं आप नेता कुमार विश्वास अपनी भतीजी सृष्टि शर्मा की सगाई एवं लगन करने टूंडला पहुंचे। उन्होंने अनौपचारिक वार्ता के दौरान स्वच्छ छवि और ईमानदारी से जुनूनी हद तक कार्य करने वाले नेता को मतदान करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। निकाय चुनाव में जनता को ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए जो स्वच्छ छवि तथा ईमानदार हो। इसके साथ ही उसके अंदर कुछ कर गुजरने की जुनूनी तमन्ना हो। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करे जो जाति और धर्म से हटकर नगर के विकास की बात करें।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसे प्रत्याशी चुनकर जनता के बीच आएंगे तो निश्चित ही शहर, प्रदेश और देश के लिए अच्छी बात होगी। कुमार विश्वास की भतीजी सृष्टि शर्मा का टूंडला के रिटायर्ड टीटीई अरविंद शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा से तय हुई है। वे सगाई एवं लगन समारोह में आए थे। उन्हें देख समारोह में शामिल होने आए युवाओं ने सेल्फी ली तो अन्य ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस बीच कुमार विश्वास ने सभी के साथ फोटो खिंचवाए।