फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में 115 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। 87 हजार से अधिक बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक 23 परीक्षा केंद्र शीतलपुर ब्लाक हैं, तो वहीं सकीट व जलेसर में 11 केंद्र होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूची जारी करते हुए धारण क्षमता, दूरी आदि को लेकर 20 नवंबर तक शिकायतें आपत्तियां मांगी हैं। बताते चलें कि गत वर्ष जिले में 202 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बहु प्रतीक्षित ऑनलाइन परीक्षा सूची जारी हो गई है। जिले 87 हजार 376 परीक्षार्थी इस बार 115 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि इस बार स्व वित्तपोषित विद्यालयों पर जमकर शासन की कैंची चली है। उन्हें सूची में तरजीह नहीं दी गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष की तुलना में 90 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बन सके हैं।

बताते चलें कि राजकीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों की संख्या जस की तस बनी हुई है। वहीं गत वर्ष की तुलना में इस बार तीन अधिक एडिड विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में इस वर्ष प्रस्तावित 115 केंद्रों की सूची में सात राजकीय, 50 सहायता प्राप्त एवं शेष 58 स्ववित्तपोषित संस्थाएं शामिल हैं। जबकि गत वर्ष बनाए गए 202 परीक्षा केंद्रों में सात राजकीय, 47 सहायता प्राप्त एवं शेष 148 स्ववित्तपोषित संस्थाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


शीतलपुर में सर्वाधिक 23

शीतलपुर ब्लाक में सर्वाधिक 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सकीट एवं जलेसर में सबसे कम 11 परीक्षा केंद्र बने हैं। अलीगंज में 18, अवागढ़-जैथरा में 14, मारहरा व निधौली कलां में 12 केंद्र बनाए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी ऑनलाइन परीक्षा सूची कार्यालय एवं जीआईसी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची, छात्र आवंटन का निर्धारण अनंतिम रूप से कर दिया गया है। केंद्रों की धारण क्षमता, दूरी आदि के संबंध में आपत्तियां बीस नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद कोई शिकायत स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन

-श्याम प्रकाश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें