कासगंज में नामांकन स्थल में घुसने की कोशिश करते समर्थकों को रोकती पुलिस
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन स्थल के भीतर एक प्रस्तावक को ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। इसी के चलते शनिवार को प्रत्याशियों के समर्थकों को अंदर घुसने से रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शनिवार को नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने नामांकन के लिए एक प्रस्तावक की ही जाने की अनुमति दी। जिन प्रत्याशियों के साथ उनके पति आए थे उनका अंदर नहीं जाने दिया गया। राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में समर्थक पहुंचे।
अंदर भीड़ अधिक न हो जाए इसलिए पुलिस कर्मियों ने उनको अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस कर्मी नामांकन स्थल के गेट को बंद करने का प्रयास करते लेकिन समर्थक अंदर घुसने को गेट को धक्का देने लगते, जिससे पुलिस कर्मियों को गेट बंद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समर्थकों के दबाव को देखते हुए गेट को बंद करने के लिए कई पुलिस कर्मियों को जुटना पड़ा। तब कहीं जाकर समर्थकों को अंदर जाने से रोका जा सका।