फिरोजाबाद। आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) अंतर्राष्ट्रीय जागृति मंच अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन को तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजेगी। सम्मान समारोह 19 नवंबर को हूमड भवन, उदयपुर में जैनाचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
संयोजक डा. महेंद्र कुमार जैन मनुज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार कासलीवाल ने यह पुरस्कार अनूपचंद्र जैन को जैन पत्रकारिता, संवाद संप्रेषण, जैन धर्म के प्रचार प्रसार और अंकलीकर परंपरा के उन्नयन के लिए चयनित किया है। उन्हें 51 हजार रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।