फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत गांव में साफ सफाई सुनिश्चित कराएं: डीएम

विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, ग्राम पंचायत विकास योजना बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता के सपने को हमें हर हाल में साकार करके दिखाना है। अभियान को सफल बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सभी एडीओ पंचायत, ईओ अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाइ व्यवस्था शतप्रतिशत सुनिश्चित कराएं। फॉगिंग कराने पर जोर दें।

डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी नगर पालिका, नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छागृहियों की तैनाती की जाए। गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, अच्छे शौचालयों का निर्माण कराए। सभी विकास खंडों में बाररूम की स्थापना करें। साथ ही कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर भी मेंटेन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीपीएम गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें