फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी। । जिले में बुखार, डेंगू, डायरिया का जानलेवा प्रकोप बना हुआ है।इससे मौत का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। मंगलवार को भी मोहल्ला गिहार कालोनी की एक बालिका की बुखार के कारण सांसें थम गईं। वहीं हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से तप जरूर रहा है।
विज्ञापन


देखें तो तहसील क्षेत्र में बुखार के कारण कुछ दिन पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण लोग पहले से ही काफी दहशत में हैं। वहीं वायरल फीवर की चपेट में आकर नगर के मोहल्ला गिहार कालोनी में 13 वर्षीय बालिका रिंकी की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि इतना तेज बुखार चढ़ता है कि कुछ समझ में नहीं आता है।

वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 900 लोग इलाज को आए। इसमें 500 से ज्यादा बुखार, सर्दी, डायरिया से पीड़ित थे। वहीं 35 लोगों को भर्ती कराया। अस्पताल में बेड कम पड़ने के कारण सीएमएस ने बेड की अतिरिक्त व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें