फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस न पकड़ी 20 लाख की शराब

विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर।
विज्ञापन

एसटीएफ आगरा की टीम की मदद से मक्खनपुर पुलिस ने पंजाब से तस्करी करके लाई गई करीब 20 लाख कीमत की शराब सहित चालक को दबोचा है। चालक को जेल भेजा दिया है। पुलिस ने ट्रक के फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने थाना मक्खनपुर में बताया कि एसटीएफ आगरा के प्रभारी दुष्यंत तिवारी को सूचना मिली की एनएचटू से एक ट्रक में पंजाब से तस्करी करके लाई गई पंजाब की अंग्रेजी शराब को मक्खनपुर के पायनियर तिराहे से होकर जेबड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। एसटीएफ आगरा की टीम के प्रभारी, उप निरीक्षक आनंद प्रकाश, आरक्षी उमा कांत, भंवर सिंह, अनवर सिंह ने तड़के तीन बजे ट्रक को पायनियर चौराहे से पकड़ लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मक्खनपुर ध्यान सिंह, आरक्षी प्रवीण कुमार, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह भी थे। ट्रक चालक ने अपना नाम पंजाब के जिले फिरोजपुर के थाना कालाखुर्द के कालिएवाला निवासी बलकरन सिंह पुत्र हरदीप सिंह बताया है। एसपी ग्रामीण का कहना है ट्रक के अंदर से 850 पेटी अंग्रेजी शराब करीब 8100 लीटर रॉयल पटियाला विस्की करीब बीस लाख रुपया कीमत की बरामद की है। शराब कहां पहुंचानी थी वह बता नहीं सका। उसने एक मोबाइल नंबर दिया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव से की कसबा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग
मक्खनपुर। कसबा के व्यापारी एवं भाजपा नेताओं ने शासन के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार से भेंट करके ज्ञापन दिया। उन्होंने मक्खनपुर कसबा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। कसबा के व्यापारियों ने प्रमुख सचिव को बताया कि सपा के शासन में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लेकिन मात्र एका कसबा को ही नगर पंचायत बनाया गया। मक्खनपुर कसबा के साथ भेदभाव किया है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता डा.संदीप गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सप्पू, अनिल कुमार गुप्ता, राष्ट्रप्रकाश धनगर, सुरेशचंद्र बघेल, श्याम गुप्ता, कैलाश बाबू बघेल, संजय सिंह, राजेश दौनेरिया, सतीश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें