फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका से बाइक सवारों ने लूटी चेन

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्कूल जा रही एक प्रधानाध्यापिका गुरुवार को सुबह स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो लुटेरे तमंचे के बल पर सोने की जंजीर लूट कर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शंभूनगर स्थित बिजेंद्र कालोनी में ओमवती परिवार के साथ रहती हैं। ओमवती नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर कर्खा स्थित जूनियर स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के लिए जा रही थीं। स्टेशन रोड पर सहायक अध्यापिका का इंतजार कर रही थीं तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनके गले की चेन लूटकर भाग गए।

अध्यापिका के शोर मचाते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और चेकिंग अभियान चलाया। देरशाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें