फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने खाया जहर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को राधारमन रोड निवासी सपा नेता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। एक सोसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें शादी के 10 वर्ष बाद भी पुत्र न हो पाने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राधारमन रोड निवासी सपा नेता नृप चौधरी ने शुक्रवार शाम को जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। वहीं उनके पास एक सोसाइड नोट भी मिला। जिस पर लिखा हुआ था कि शादी के 10 वर्ष बाद भी वह पत्नी को एक पुत्र नहीं दे सके। वहीं उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वह इस बात से बेहद क्षुब्ध हैं। वह जहर खाकर आत्महत्या कर रहे हैं।

वहीं घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने जानकारी न होने की बात कही है। जबकि जिला अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर सर्वेश यादव का कहना है कि उक्त सपा नेता को गंभीर हालत में रेफर किया है। वह एल्कोहल लिए हुए भी लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें