फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स लूटी, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा से सवारी बन कर आए दो युवकों ने मंडी समिति के सामने मैक्स जीप लूट कर भाग गए। विरोध पर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना कर आरोपी और जीप की बरामदी के लिए चेकिंग कराई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दिखतौली निवासी फजल पुत्र मुन्ने खां यूपी 83 टी- 7027 मैक्स जीप को चलाता है। सोमवार सायं छह बजे वह आगरा से सवारियां भरकर शिकोहाबाद के लिए चला था। फजल ने बताया जीप में आगरा से केवल चार सवारियां बैठी थी। जिनमें दो युवकों ने चक्की के पाट लोड किए थे। जब वह मंडी समिति के समीप पहुंचा और सवारियों को उतार कर किराया वसूलने लगा। इसी दौरान चक्की पाट लेकर आए दोनों युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जब तक वह कुछ समझ पाता, दोनों युवक जीप को लेकर शिकोहाबाद शहर की तरफ भाग आए। उसने बताया कि 100 नंबर पर सूचना की, लेकिन फोन नहीं लगा। बाद में वह रोता हुआ थाने पहुंचा और एसएसआई को घटना के बारे में जानकारी दी।

एसएसआई बिजेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से सैट से मैक्स का नंबर बता कर सघन चेकिंग कराई। सूचना मिलते ही प्रत्येक चौराहे पर पुलिस जीप की बरामदी के लिए चेकिंग में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक जीप का कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें