फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिलीप कुमार, अमित कुमार यादव और जुगेंद्र सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने के आदेश दिए। टूंडला एडीओ रमेशचंद्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए। मनरेगा में लापरवाही पर सचिवों को फटकार के साथ अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन



डीएम कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने प्रत्येक गांव में सौ अति निर्धन परिवारों की सूची ढंग से तैयार करने वालों की सराहना की। डीएम ने मस्तररोल नहीं भरने वाले पंचायत सचिवों को फटकारते हुए वेतन रोकने और बीडीओ को तीन दिन में मस्टररोल भरवाने के आदेश दिए। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के दैनिक कार्यों की जानकारी की और स्मार्ट वर्क करने की नसीहत दी।

ओडीएफ की समीक्षा में डीपीआरओ डा.प्रभाकर सिंह ने बताया कि 81 पंचायतों खुले से शौचमुक्त हो चुकी हैं। सात का प्रस्ताव आ चुका है। 58 पंचायतों को 31 जुलाई तक ओडीएफ करने का लक्ष्य है। डीएम ने कहा कि ओडीएफ पंचायतों की पेयजल व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार अलग से धनराशि मुहैया कराएगी। सभी बीडीओ ओडीएफ पंचायतों की पेयजल किल्लत का प्रस्ताव बनाकर जलनिगम को दें। पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम, बीडीओ प्रतिमा निमेष, एके जौहरी, पीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रिजवान अहमद होंगे जसराना एसडीएम
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। शासन ने हमीरपुर से रिजवान अहमद को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया है। डीएम ने जसराना एसडीएम महेंद्र सिंह के स्थानांतरण होने के कारण रिजवान अहमद को जसराना का नया एसडीएम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें