आगरा। साहित्य संगीत संगम संस्था का 43वां वार्षिक समारोह रविवार को कैंट रोड स्थित होटल में मनाया गया। इसमें साहित्य, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाली 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम चेतना इंडिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज ने मिलकर किया। सरस्वती वंदना पूजा तोमर, गणेश वंदना पर नृत्य नंदन ने किया। सांस्कृतिक सत्र में सुशील सरित के व्यंग्य गीत जय-जय जुगाड़बाजी की नाट्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। संचालन दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज स्वरूप और नीलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र मिलन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। वरिष्ठ साहित्यकार अरुण डंग, शशि गोयल, संस्थापिका संतोष सक्सेना, सुभाष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
डॉ. रमा रश्मि, ईश्वर करुण, आरती हरि प्रसाद, प्रो. वंदना सिंह, प्रतिमा शाही, अरुण रावल, रेनू रावत तिवारी, अनुराधा शर्मा, लाल देवेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल चतुर्वेदी, मनीष राय, समाजसेवी मनोज मिश्र, हरे कृष्ण गुप्त, अजीत सिंह राठौर, मनोज मिश्रा, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र भान गुप्ता और भारती शर्मा।