फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाटू श्याम भजन संध्या में भक्ति, सुगंध और सेवा का संगम

विज्ञापन
भजन गाती गायिका
विज्ञापन
आगरा। रामलीला मैदान स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में बांके बिहारी भक्त मंडल की ओर से खाटू श्याम भजन संध्या और साधु सेवा की गई। शुभारंभ मयंक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने की। हाथरस के भजन गायक बैजू सनम ने भुला नहीं हूं बाबा तेरी कृपा.., जिसकी नैया श्याम भरोसे.. जैसे भजन गाए। वहीं गुंजन उपाध्याय ने श्याम हारे के सहारे, तेरे बिन किसे पुकारें.. जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को संकीर्तन में बांधे रखा। अंकित लवानिया और अनूप गोयल ने भी भजन गाए। वृंदावन के कलाकारों ने ब्रज के फूलों की होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। बंगलूरू से आए सुगंधित फूलों और इत्र से श्याम बाबा का शृंगार किया गया। 51 साधुओं और जंरूरतमंदों को कंबल, टोपी, दस्ताने प्रदान किए गए। अंत में श्याम रसोई का आयोजन हुआ। इस दौरान नरेश शर्मा, अनूप शर्मा, संजीव खंडेलवाल, संजय जैन, दीपू अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, गोपाल दास सेठी, दीपक अग्रवाल, धर्मेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें