फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 172 बालिकाएं नही जानती क, ख, ग

Thu, 04 Jul 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। देहात की 172 बालिकाओं को अक्षर ज्ञान नहीं है। यह बालिकाएं अभी भी क, ख, ग नहीं जानती हैं। उनके लिए शिक्षा का अधिकार बेमानी साबित हो रहा है। परिजन की उदासीनता तथा संबंधितों की लापरवाही से इन बालिकाओं का भविष्य अभी तक अंधेरे में है।
विज्ञापन


इन बालिकाओं को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल की है। पढ़े बेटी बढ़े बेटी अभियान की हकीकत उन बेटियां की हालत वयां करती है जो पढ़ने की उम्र में मां बाप के साथ काम में हाथ बंटाती नजर आती हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसी बेटियों की पहचान कराने के लिए पैरालीगल वालंटियर का सहारा लिया है। डोर टू डोर किए गए सर्वे के बाद 172 ऐसी बालिकाओं की पहचान की गई है जिनकी पढ़ाई की उम्र में वह शिक्षा पाने से वंचित हैं। सर्वे में ही पता चला इन परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा दिलाने की पहल नहीं की गई है। शिक्षा का अधिकार क्या है इसकी इन परिवारों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें