फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन महोत्सव सप्ताह के चौथे दिन रोपे गए 1100 पौधे

Thu, 04 Jul 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वन महोत्सव सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 1100 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक मिथलेश दुबे ने पौधरोपण कर लागों को जन सहभागिता के लिए प्रेरित किया। वभोगांव वन रेंज क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा, डिप्टी रेंजर प्रवेंद्र कुमार, वन दरोगा रन सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूक किया। कुरावली में नगर पंचायत क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी मैनपुरी विवेकानंद, वन दरोगा राजेश बमनिया, वन रक्षक निकिता पाठक, सत्येंद्र राठौर और मैनपुरी रेंज के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। करहल में वन क्षेत्राधिकारी करहल शोएब आलम अंसारी, वन दरोगा श्रीकृष्ण, राजवीर सिंह, वन रक्षक उपदेश यादव ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें