फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद से हजारों सैनिक चुनेंगे अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि

विज्ञापन
indian army
विज्ञापन
कासगंज। लोकतंत्र के महापर्व में चारों ओर से वोटों की बौछार के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे इस पर फोकस है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक ओर जहां लगातार अभियान चल रहा है वहीं सरहद पर तैनात सैनिकों के मत का प्रयोग कराने के लिए भी प्रशासन ने बैलेट पेपर भेज दिए हैं। प्रशासन को अब सैनिकों के डाक मतपत्र के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेना की यूजर आईडी पर बैलेट अपलोड कर दिए हैं। इससे सैनिक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना जनप्रतिनिधि चुन सकेंगे। संसदीय क्षेत्र के 3333 सैनिक सरहद पर तैनात हैं। ये सैनिक मतदान का अधिकार रखते हैं। इनका मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब इन सैनिक मतदाताओं के वोट आने का इंतजार है। सैनिक ऑनलाइन मत का प्रयोग भी कर सकते हैं और यूजर आईडी पर अपलोड मतपत्र को डाक से भी प्रशासन को भेज सकते हैं। प्रशासन का अनुमान है कि 15 अप्रैल के बाद सैनिकों के मत पत्र आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार सैनिक मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
कासगंज- 287
अमांपुर- 248
पटियाली- 490
एटा- 1108
मारहरा- 1200
योग- 3333
- यूजर आईडी पर सैनिक मतदाताओं के बैलेट अपलोड कर दिए गए हैं। मतगणना से पहले मिलने वाले बैलेट गिनती में शामिल किए जाएंगे। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें