फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बिगड़ी हालत, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दुष्कर्म और कुकर्म के आरोपी की हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने रविवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 18 साल उम्र होने पर बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को आरोपी को मथुरा जेल भी भेज दिया गया। जेल के अस्पताल में भर्ती रहा आरोपी किसी बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वृंदावन पुलिस ने कुछ दिन पहले मनोज को एक किशोरी से दुष्कर्म, कुकर्म और मारपीट के मामले में पकड़कर बाल संप्रेक्षण भेजा था। आरोपी की उम्र उस समय 17 साल थी। शनिवार को आरोपी की उम्र 18 साल होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जिला कारागार भेज दिया।

शनिवार को जेल पहुंचे आरोपी को बीमारी के चलते बैरक में ले जाकर, बल्कि अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रविवार की सुबह आरोपी की तबियत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने बिगड़ी हालत देखकर आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे खून चढ़ाया गया है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि आरोपी किसी बीमारी से पीड़ित है। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें