फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हाईस्कूल ड्राइंग की परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े गए

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल ड्राइंग विषय की परीक्षा में चार मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। वहीं, तीन को अधिक उम्र में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा 12 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा है। एक परीक्षार्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल ड्राइंग की परीक्षा हुई थी। इस दौरान हाईस्कूल की परीक्षा में लव कुश सैनी के स्थान पर श्याम, सुनील के स्थान पर दिलीप, हरीचंद्र के स्थान पर हरीमोहन को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा है। यह सभी मुन्ना भाई जैन चौरासी इंटर कालेज में पकड़े गए हैं।

उधर, शाम की पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में मुहब्बत के स्थान पर अजय को श्याम दास बाबा इंटर कालेज में पकड़ा गया है। इसी पाली में शांति देवी इंटर कालेज में परीक्षार्थी गौरव मोबाइल के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


इनके अलावा इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में राजकुमार, रनवीर और आकाश को अधिक उम्र में परीक्षा देेते हुए पकड़ा है। इनकी उम्र करीब 35 साल थी। यह परीक्षार्थी भी जैन इंटर कालेज में पकड़े गए हैं । परीक्षा दौरान दोनों पालियों में 12 नकलची भी दबोचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें